
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सुशांत की एक्स गर्लफ़्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इस मामले की जांच पटना से मुंबई ट्रांसफ़र करने की याचिका अदालत में लगाई थी। इस मामले में पांच पक्षों की याचिकाओं पर अदालत ने सुनवाई की थी। ये पक्ष सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, रिया चक्रवर्ती, बिहार सरकार, महाराष्ट्र सरकार और सीबीआई हैं। इससे पहले इस मामले की जांच सीबीआई को देने को लेकर महाराष्ट्र और बिहार के बीच घमासान हो चुका है।
सुशांत के पिता के.के. सिंह के वकील ने सवाल उठाया है कि रिया ने सुशांत के स्टाफ़ को क्यों बदला। उन्होंने आरोप लगाया कि रिया सुशांत को कंट्रोल करना चाहती थी, इसीलिए उसने ऐसा किया।
रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील के जरिये कहा है कि सुशांत के परिवार के आरोप पूरी तरह ग़लत हैं। इस बीच, सुशांत के भाई ने कहा है कि इस मामले के गवाहों को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सुरक्षा दी जानी चाहिए।
‘पैसों में हेर-फेर के आरोप ग़लत’
कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती से ईडी ने 8 घंटे तक पूछताछ की थी। रिया ने सुशांत के पैसों में हेर-फेर को लेकर उन पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। रिया के मुताबिक़, उसने कभी भी सुशांत के खाते से कोई रकम नहीं चुराई और जो कुछ भी ख़र्च किया, वो अपनी इनकम से किया।
सुशांत के पिता के.के. सिंह ने एफ़आईआर में आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये अवैध तरीक़े से अपने खाते में ट्रांसफ़र करा लिए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
More Stories
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया गया , एडमिट कार्ड कैसे करे डाउनलोड
छत्तीसगढ़ बड़ी खबर :- बर्ड फ्लू में 210 मुर्गियों की मौत से हड़कंप , जाँच सैम्पल में पता चला …
दुर्ग यूनिवर्सिटी एडमिशन 2021 :- अब छात्र फिर से कर सकते है एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई