
भारतीय सेना या फिर अन्य देशों की सेना के जवानों का जीवन अत्यंत कठिन और अनुशासनपूर्ण होता है, ये बात हम सभी जानते है। उन वीर जवानों को देश की रक्षा के लिए हर समय खुद को तैयार रखना पड़ता है और यही कारण है कि उन्हें मूल नियम और उच्च भावना में रहना जरूरी होता है, साथ ही इससे उन्हें फिट रहने में मदद मिलती है।
जानिए क्यों जरुरी है शराब, साथ ही जाने क्या है रहस्य:
हम सभी जानते है कि हमेशा फिट रहने वाले जवानों को शराब की बोतलों पर भारी छूट मिलती है। ऐसा क्यों है कि सेना में जवानों को सेहत के लिए ज़हर कही जाने वाले शराब पर छूट मिलती है ? वैसे तो शराब सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जाती है और इस वजह से शराब को सेना के जवानों के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, लेकिन यहां तो जवानों को शराब पर छूट दी जा रही है।

सेना में शराब बैन न होने के प्रमुख कारण:
01. हम सभी जानते है कि सेना को बहुत मुश्किल परिस्थितियों में देश की रक्षा का काम करना पड़ता है। ठंडी से ठंडी जगहों पर भी वो सीमा पर खड़े रहते हैं। ऐसी जगहों और परिस्थितियों में शरबा सेना को गर्म रहने और जीवित रहने में मदद करती है।
02.सेना के जवानों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। जब वो ज्यादा व्यस्त नहीं होते हैं तो खाली समय में उन्हें अकेलापन महसूस होता है। शराब पीने से उन्हें इस खाली समय को गुजारने में मदद मिलती है।
03. जब ब्रिटिश का शाषण भारत पर था, तब उनकी सेना में भी एक परंपरा थी, जिसके तहत हर अधिकारी और सेना का जवान एक निश्चित मात्रा में शराब का सेवन करेगा। बस यही परंपरा भारतीय सेना में भी आ गई।
04. जब सेना में किसी नए जवान की भर्ती होती है, तो तो उसका स्वागत करने के लिए सभी को सीमित मात्रा में शराब पीनी होती है।
More Stories
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया गया , एडमिट कार्ड कैसे करे डाउनलोड
छत्तीसगढ़ बड़ी खबर :- बर्ड फ्लू में 210 मुर्गियों की मौत से हड़कंप , जाँच सैम्पल में पता चला …
दुर्ग यूनिवर्सिटी एडमिशन 2021 :- अब छात्र फिर से कर सकते है एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई