रायपुर | छत्तीसगढ़ में आज कोरोना का संक्रमण कम होता दिखाई देने लगा है। आज प्रदेश भर में कुल 181 नए कोरोना वायरस मरीजों की पहचान की गई है। वहीं आज प्रदेश भर से 381 पीड़ित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, यानी स्वस्थ होने का आंकड़ा नए मरीजों से दोगुने से ज्यादा है। यह स्वास्थ्य अमले के लिए राहत भरी बात है। हालांकि आज कोरोना संक्रमण से राजधानी में ही 3 लोगों की मौत हुई है। जिनमें एक महिला,एक पुरुष और एक ट्रांसजेंडर शामिल है
छत्तीसगढ़ के 19 जिलों से आज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें आज भी सबसे ज्यादा जिला रायपुर से 67 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं दुर्ग से 19, रायगढ़ से 18, राजनंदगांव से 11, बलौदाबाजार से 10, कोंडागांव और बीजापुर से 9-9, महासमुंद और जांजगीर-चांपा से 8-8, बिलासपुर से 6, सरगुजा, कोरिया और कांकेर से 3-3, कोरबा से 2, बालोद, मुंगेली, सूरजपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा से 1-1 पॉजिटिव मरीजों की पहचान कर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
इधर जिन तीन मरीजों की मौत हुई है इनमें 65 वर्षीय पुरुष जो कि रायपुर निवासी हैं, अस्थमा के मरीज थे। उन्हें एम्स में दाखिल कराया गया था। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया। आज उनकी मौत कार्डिक अरेस्ट के चलते हुई है। वही रायपुर से ही 62 वर्षीय महिला उच्च रक्तचाप से पीड़ित होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। सैंपल जांच में कोरना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज उनकी मौत हुई है। रायपुर से ही 30 वर्षीय ट्रांसजेंडर ब्रेथलेसनेस की बीमारी से ग्रसित था, जिसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। साथ ही जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था,आज इनकी मौत हुई है।
प्रदेश भर में जांच किए गए सैंपल की बात करें तो कुल 331268 सैंपल जांच किया गया है। जिसमें 9608 अब तक धनात्मक मरीजों की पहचान हुई है। जिनमें से कुल 6991 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं वर्तमान स्थिति में 2559 मरीज विभिन्न अस्पतालों में सक्रिय हैं।
More Stories
सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया गया , एडमिट कार्ड कैसे करे डाउनलोड
छत्तीसगढ़ बड़ी खबर :- बर्ड फ्लू में 210 मुर्गियों की मौत से हड़कंप , जाँच सैम्पल में पता चला …
दुर्ग यूनिवर्सिटी एडमिशन 2021 :- अब छात्र फिर से कर सकते है एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई